जिले में 351 महिलाओं का प्रधान बनना तय
स्थानीय स्तर पर अभी ग्राम प्रधान का आरक्षण तय नहीं हुआ है। मगर शासन ने महिला प्रधानों के आरक्षित पदों की संख्या जारी कर दी है। इससे जिले में आरक्षित सीटों पर 351 महिला प्रधान बनेंगी। इसके अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।
जेएनएन, बदायूं : स्थानीय स्तर पर अभी ग्राम प्रधान का आरक्षण तय नहीं हुआ है। मगर, शासन ने महिला प्रधानों के आरक्षित पदों की संख्या जारी कर दी है। इससे जिले में आरक्षित सीटों पर 351 महिला प्रधान बनेंगी। इसके अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी स्थानीय स्तर पर आरक्षित ग्राम पंचायतों की सूची जारी नहीं की गई है। शासन से जारी सूची के हिसाब से यहां आरक्षण तय किया जाएगा।
गांव की सियासत में अब महिलाएं भी पुरुषों के बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। कुछ चुनाव पहले तक महिला अगर प्रधान बन जाती थी तो उसके पति या परिवार के अन्य लोग ही प्रधान पद का कार्यभार देखते थे। मगर, शासन ने पिछले चुनाव से ही स्पष्ट कर दिया कि सभी सरकारी बैठकों में महिला प्रधान ही शामिल ही होंगी। उनके प्रतिनिधि या फिर पति को यह अधिकार नहीं रहेगा। इसके बाद महिला प्रधानों की सोच भी बदली। कई महिला प्रधान ऐसी हैं जिन्होंने पिछले चुनावों में प्रधान पद पर जीत कायम करने के बाद गांव में काफी सुधार किए। गांव चमके तो महिलाओं में जागरुकता आई। गांव की सियासत में वह अब खुद ही वोटरों के सामने आ रही हैं। वर्जन ..
स्थानीय स्तर पर प्रधान पद का आरक्षण जारी नहीं हुआ है। इसके लिए प्रशिक्षण चल रहा है। शासन ने पदों की संख्या निर्धारित की है। उन सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वह सामान्य सीटों पर भी चुनाव लड़ सकेंगी।
- डॉ. सरनजीत कौर, डीपीआरओ फैक्ट फाइल ब्लॉक समरेर : अनुसूचित जाति महिला : चार, पिछड़ा वर्ग महिला : छह, सामान्य महिला : 11
ब्लॉक दातागंज : अनुसूचित जाति महिला : तीन, पिछड़ा वर्ग महिला : छह, सामान्य महिला : 11
ब्लॉक म्याऊं : अनुसूचित जाति महिला : पांच, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : 12
ब्लॉक उसावां : अनुसूचित जाति महिला : चार, पिछड़ा वर्ग महिला : पांच, सामान्य महिला : नौ
ब्लॉक जगत : अनुसूचित जाति महिला : छह, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : 11
ब्लॉक सालारपुर : अनुसूचित जाति महिला : पांच, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : 14
ब्लॉक कादरचौक : अनुसूचित जाति महिला : तीन, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : 10
ब्लॉक उझानी : अनुसूचित जाति महिला : पांच, पिछड़ा वर्ग महिला : पांच, सामान्य महिला 14
ब्लॉक वजीरगंज : अनूसूचित जाति महिला : चार, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : आठ
ब्लॉक अंबियापुर : अनुसूचित जाति महिला : छह, पिछड़ा वर्ग महिला : पांच, सामान्य महिला : 12
ब्लॉक बिसौली : अनुसूचित जाति महिला : छह, पिछड़ा वर्ग महिला : छह, सामान्य महिला : 11
ब्लॉक आसफपुर : अनूसूचित जाति महिला : छह, पिछड़ा वर्ग महिला : सात, सामान्य महिला : 12
ब्लॉक इस्लामनगर : अनुसूचित जाति महिला : छह, पिछडृा वर्ग महिला : छह, सामान्य महिला : 10
ब्लॉक सहसवान : अनुसूचित जाति महिला : सात, पिछड़ा वर्ग महिला : 10, सामान्य महिला : 18
ब्लॉक दहगवां : अनुसूचित जाति महिला : तीन, पिछड़ा वर्ग महिला : आठ, सामान्य महिला : 16 क्या कहती हैं प्रधान फोटो 19 बीडीएन- 24
- गांव में शिवमंदिर, वाल्मीक बस्ती में सीसी रोड व पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय बनवाया। प्राथमिक विद्यालय का सुंदरीकरण कराया। कार्यकाल में ग्रामीणों की समस्याएं खत्म हुईं।
- सीमा देवी, निवर्तमान प्रधान समदनगर
फोटो 19 बीडीएन- 23
अपनी ग्राम पंचायत में हमने विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्य चौराहे पर सामुदायिक शौचालय व पार्क का निर्माण कराया, जिसमें 51 फिट ऊंचा तिरंगा लगवाया है।
- नीलम सिंह, निवर्तमान प्रधान म्याऊं फोटो 19 बीडीएन- 22
- गांव में गोशाला बनवाई। प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल का सुंदरीकरण कराया। वर्षों से बंद रामबाग रास्ते को खुलवाया व उर्दू मीडियम स्कूल के पास रास्ता बनवाया।
- महराज बेगम निवर्तमान प्रधान चंदोई