35 इकाइयों के पदाधिकारियों ने ली शपथ
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हो गया।
बदायूं : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह एवं जिला स्तरीय सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं नगर की 35 इकाइयों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। विशिष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि से सम्मानित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने सदस्यता अभियान चलाकर छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया।
शहर के एक लॉन में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष ने जिला युवा एवं महिला इकाई की ओर से हुए भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण पर मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को चोर और भ्रष्ट कहने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। मुख्य वक्ता प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने सदयस्ता अभियान पर जोर देकर कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं जिससे कार्यकाल समाप्त होने पर सदस्य ही चुनाव कराकर अपने अध्यक्ष, महामंत्री चुनेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष महिला इकाई अनीता जायसवाल ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं ने भी व्यापार में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके लिए महिलाएं आगे आकर संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहें। असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा संजय पांडे ने कहा कि जल्द ही शासन के द्वारा व्यापारी समाज को तकनीकी समझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। व्यापार शिरोमणि से प्रमुख उद्योगपति रमेश चंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, महंत मटरू मल शर्मा, सीताराम गुप्ता ,प्रदीप कुमार गुप्ता ,अमित वाष्र्णेय ,जगदीश गुप्ता, सरवनत ¨सह लम्बा आदि को सम्मानित किया गया। संचालन प्रांतीय सयुंक्त महामंत्री नवनीत गुप्ता शोन्टू व जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल, डॉ. सुवेंद्र महेश्वरी, सोहेल जिलानी, हरमेश ¨सह, रूपेंद्र ¨सह लम्बा, मजहर अंसारी, सुरेंद्र नानक, आदित्य गुप्ता, मोहित गर्ग, राशिद अली, अंजली अग्रवाल, संगीता गुप्ता, एकता गुप्ता, अंजू ढींगरा, शिवानी त्रिखा, ¨प्रस यादव, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
----------