लॉकडाउन उल्लंघन में 23 गिरफ्तार
लॉक डाउन उल्लंघन करने के मामले में जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 23 लोगों को पकड़ा गया तो सात लोगों को जेल भेजा गया। 31 वाहनों को सीज करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जासं, बदायूं : लॉक डाउन उल्लंघन करने के मामले में जिले भर में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 23 लोगों को पकड़ा गया तो सात लोगों को जेल भेजा गया। 31 वाहनों को सीज करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। रविवार को सहसवान पुलिस राशिद निवासी मुहल्ला चौधरी कस्बा सहसवान, शकील निवासी मुहल्ला नसरुल्लागंज, दिनेश निवासी मुहल्ला मिर्जापुर सोरांव कस्बा व थाना बिल्सी, शाहिद निवासी मुहल्ला रुस्तम टोला, जरीफनगर पुलिस नपे कर्रू निवासी भोजीपुरा पावई, नरेंद्र यादव निवासी नाधा थाना जरीफनगर, फैजगंज बेहटा पुलिस ने लईक निवासी भूड़ बिसौली को गिरफ्तार किया। सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने सुबह से ही लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों को पकड़कर हिदायत देकर छोड़ा गया। बेवजह घूम रहे कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा सिविल लाइंस, कादरचौक, मूसाझाग, अलापुर, बिनावर, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, उझानी, वजीरगंज, इस्लामनगर पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी कर लोगों को लॉक डाउन का पालन कराया।
संस, सहसवान : लॉकडाउन का उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इस बीच तीन बाइकों को भी सीज किया है।