सैजनी बिजलीघर को 140 करोड़ मंजूर
जेएनएन बदायूं जिले में बन रहे 220 केवीए क्षमता के बिजलीघर के निर्माण के लिए शासन की ओर से 140 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। जारी हो चुका है। इस बजट से आने वाले दिनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी किसी संस्था को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद और भी बजट मिलने की अटकलें हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सीबीएसई की 10वीं कक्षा का बुधवार को साइंस विषय का पेपर रहा। जिलेभर के 13 केंद्रों पर यह परीक्षा रही। साइंस का पेपर आसान पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे।
सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर एवं डीएवी स्कूल की प्रिसिपल गीतिका जसूजा ने बताया कि जिले के सभी सेंटरों पर साइंस की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। किसी भी सेंटर पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा सुबह 10:30 शुरू हुई और यह 1:30 बजे तक चली। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए गए। पांच मार्च बृहस्पतिवार को 12वीं अकाउंटेंसी और छह मार्च को 10वीं का बिजनेस का पेपर होगा। फोटो - 4
आसान आया साइंस का पेपर
लक्ष्य ने बताया कि साइंस का पेपर बहुत आसान आया। पेपर में अधिकतर अध्यापकों का स्कूल में पढ़ाया आया है। प्रश्न बिलकुल सीधे और स्पष्ट थे।
फोटो - 5
पेपर में पूछे प्रैक्टिकल सवाल
राजेश्वर ने बताया कि साइंस के पेपर में थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल के सवाल दिए गए थे। जिसमें कुछ समय अधिक लगा लेकिन उसके बावजूद पेपर बेहतर रहा।