Move to Jagran APP

पंडालों में गूंजी शहनाई, 133 जोड़ों की हुई शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर की सभी तहसीलों में शहनाई गूंजीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 11:58 PM (IST)
पंडालों में गूंजी शहनाई, 133 जोड़ों की हुई शादी
पंडालों में गूंजी शहनाई, 133 जोड़ों की हुई शादी

बदायूं : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर की सभी तहसीलों में शहनाई गूंजीं। अलग-अलग तहसीलों में 133 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें आठ मुस्लिम नव दंपती का निकाह पढ़ाया गया। जनप्रतिनिधियों ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

loksabha election banner

सदर तहसील मुख्यालय पर मंडी समिति के पास मैरिज हॉल में हुए कार्यक्रम का डीएम दिनेश कुमार ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है। भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बगैर किसी भेदभाव के गरीबों के हित को काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के सिर से उनकी बेटियों की शादी में होने वाला खर्च खुद उठाया है। इस योजना से उन परिवारों को काफी लाभ मिला है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने की ¨चता में दिन रात डूबे रहते थे। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर जनपद इतिहास रच रहा है।जैसा सरकार का सपना है विकास गरीब लोगों तक पहुंचे ऐसे कार्यक्रमों से विकास की एक नई धारा देखने को मिली है। एसएसपी अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शक्य, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, धीरज सक्सेना, अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य मौजूद रहे। संस, सहसवान : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन नगर के माहेश्वरी भवन में किया गया। सुबह 10 बजे ही नगर के तमाम गणमान्य लोग और वर वधू व उनके पक्ष के लोग विवाह स्थल पर पहुंच गए। पूति निरीक्षक प्रदीप यादव ने सभी जोडों को एक एक गैस कनेक्शन, समाज सेवी एवं गल्ला व्यवसायी सुबोध कुमार पप्पू ने एक एक बक्सा भेंट किया। इसके अलावा भी तमाम गणमान्य लोगों ने नव विवाहित जोडों को उपहार और आर्शीवाद प्रदान किया। संस, दातागंज : दातागंज स्थित कृष्णा लॉन में सामूहिक विवाह समारोह में गायत्री परिवार के रघुनाथ ¨सह और पंकज कुमार ने किया वेदमंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से नवदंपत्तियों को खुशहाल जीवन मिला है। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा, पंकज कुमार, मदनलाल झा ने वेदमंत्रोच्चारण कर विधिवत तरीके से विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर नन्ही गुप्ता, हरिश्चंद्र सक्सेना, अंशिका सक्सेना, मदनलाल झा, किशन लाल आर्य, हरेदव मुनि, सुभाष चंद्र पाठक, द्रोपदी, आरती आदि मौजूद रहे।

संस, बिसौली : ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में शादियां धूमधाम से हुईं। मुख्य अतिथि विधायक कुशाग्र सागर ने दो मुस्लिम सहित सभी विवाहित दंपतियों को उपहार भेंट किये। इस मौके पर पूर्व मंत्री गेंदनलाल, पूर्व एमएलसी भारत¨सह यादव, भाजपा नेता दुर्गेश वाष्र्णेय, अनिल रस्तोगी, शिवकुमार पाराशरी, रामवीर ¨सह आदि मौजूद रहे। संस, बिल्सी : नगर के बाईपास मार्ग पर रामा मेरिज लान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। सामूहिक विवाह में सबसे पहले 27 जोड़ों को बुलाया गया था तो जब जांच हुई तो 25 जोड़े ही पात्र रह गए। यहां विधिवत तरीके से विवाह समारोह संपन्न कराया गया। इस मौके पर बालाजी दरबार के महंत पंडित मटरू मल शर्मा, विधायक आरके शर्मा, रुदायन चेयरमैन अर¨वद शर्मा, एसडीएम लाल बहादुर, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव, बीडीओ एके जादौन आदि मौजूद रहे।

मंडप से फरार हुआ दूल्हा, पुलिस ने पकड़ा

संस, बिल्सी : तहसील मुख्यालय पर हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन धूमधान से किया गया था। इस दौरान सुनीता और कविता नाम की दोनों सगी बहनों का विवाह होना था। इसमें सुनीता का होने वाला पति संतोष विवाह मंडप तक नहीं पहुंचा। वह मंडप पर पहुंचने से पहले फरार हो गया। इस बात की जानकारी जब एसडीएम तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को बुलवाकर संतोष को पकड़वाया। अब उनके विवाह की तैयारी की जा रही है। इन्फो के लिए

इस तहसील में हुई इतनी शादियां

- 25 जोड़े सदर तहसील

- 26 जोड़े दातागंज तहसील

- 37 जोड़े बिसौली तहसील

- 22 जोड़े सहसवान तहसील

- 23 जोड़े बिल्सी तहसील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.