129 जोड़े बने एक दूसरे के हमसफर
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी तहसील मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कराए गए।
बदायूं : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी तहसील मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी धर्मों के 129 वर-वधु विवाह बंधन में एक दूजे के हुए। जिले नोडल अधिकारी धीरज साहू ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। तहसील सदर में 32, दातागंज में 21, बिसौली में 31, सहसवान में 24, बिल्सी में 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। सभी तहसीलों में हिन्दू समुदाय के 121 एवं तहसील सहसवान में मुस्लिम समुदाय की तीन व तहसील सदर में पांच शादियां हुई।
मंगलवार को तहसील सदर का सामूहिक विवाह कार्यक्रम डीएम आवास परिसर में हुआ। शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य पत्नी अन्नू शाक्य के साथ विवाह समारोह में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, दातागंज के एडवोकेट विनय कुमार ¨सह, डीएम दिनेश कुमार ¨सह एसएसपी अशोक कुमार, हरप्रसाद ¨सह पटेल, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, पूर्णिमा गुप्ता, रजनी मिश्रा शामिल हुए। नवदंपतियों को दिए तोहफे
सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े को 20 हजार वधु के बैंक खाते में और दस हजार का दहेज दिया गया। ¨हदू दंपती को चांदी की बिछिया, मंगलसूत्र, पायल सहित बर्तन, पगड़ी और शादी के कपड़े वस्तुएं दी गई। तहसील सदर में तमाम लोगों की ओर से चांदी की अंगूठी आदि घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। मुस्लिम समुदाय के वर-वधुओं को भी तोहफे दिए।
संस, दातागंज : मंगलम लॉन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ विधायक राजीव कुमार ¨सह ने किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह, एसडीएम दिनेश कुमार ¨सह, चेयरमैन आकाश वर्मा मौजूद रहे। संस, बिसौली : विकासखंड मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, एसडीएम मु. अवेश, बीडीओ बी अम्बेड, शंकरलाल, रामवीर ¨सह, दुर्गेश वाष्र्णेय, अक्कू मौजूद रहे। संस, सहसवान : नगर पालिका प्रांगण में कार्यक्रम हुआ। मुख्य पुरोहित पंडित रामकिशोर शास्त्री के नेतृत्व में विवाह कराए गए। निकाह भी पढ़े गए। सामूहिक भोज कराया। बीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने सभी का आभार जताया। संस, बिल्सी : सामूहिक विवाह समारोह के तहत रामा कोल्ड स्टोरेज में एसडीएम लाल बहादुर की मौजूदगी में 21 जोड़ों का विवाह हुआ। शैलेंद्र शर्मा, ब्लाक प्रमुख विजेता यादव, बीडीओ अंबियापुर एके जादौन, इस्लामनगर बीडीओ भीमसेन, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, मंडी सचिव बलवीर ¨सह, सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल दीप गुप्ता, राजा बाबू वाष्र्णेय, मुनीश माहेश्वरी, संजीव मौजूद रहे।