Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चला अभियान

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना डाला गया तो लॉकडाउन में भी शांतिभंग व्यवस्था बिगाड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का अभियान देर शाम तक जारी रहा। शुक्रवार को मूसाझाग पुलिस ने रशीद अली निवासी गांव तालगांव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। उसहैत पुलिस ने जुम्मन मुनव्वर शाह संजय जितेंद्र विद्याराम को गिरफ्तार किया। जरीफनगर पुलिस ने मोहरपाल निवासी चबूतरा थाना गुन्नौर जनपद सम्भल हिरदेश निवासी भोजीपुरा पावई थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। बिनावर पुलिस ने राजपाल वेदपाल निवासी गांव बुधपुरा को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:05 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चला अभियान
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चला अभियान

जेएनएन, बदायूं : लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना डाला गया तो लॉकडाउन में भी शांतिभंग व्यवस्था बिगाड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का अभियान देर शाम तक जारी रहा।

prime article banner

शुक्रवार को मूसाझाग पुलिस ने रशीद, अली निवासी गांव तालगांव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। उसहैत पुलिस ने जुम्मन, मुनव्वर शाह, संजय, जितेंद्र, विद्याराम को गिरफ्तार किया। जरीफनगर पुलिस ने मोहरपाल, निवासी चबूतरा थाना गुन्नौर जनपद सम्भल, हिरदेश निवासी भोजीपुरा पावई थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। बिनावर पुलिस ने राजपाल, वेदपाल निवासी गांव बुधपुरा को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया।

सहसवान एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन सरोज ने नगर के सभी प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर मार्च कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि महामारी कोरोना से बचाव के लिए सभी को शासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। बिना वजह घूमने वाले लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा जिला प्रशासन द्वारा दुकानों को खोलने के लिए रोस्टर जारी किया गया है यदि किसी भी दुकानदार ने रोस्टर के विपरीत दुकान खोली तो उसके खिलाफ भी कडी कार्रवाई की जाएगी।

बिसौली सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाल पंकज लवानिया ने हाइवे पर चेकिग अभियान चलाकर मास्क लगाने की हिदायत दी। एक बाइक पर दो लोगों के बैठने पर चालान किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में भी चेकिग अभियान चलाया। एसडीएम सीपी सरोज ने गांव संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिवार वालों के बारे में जानकारी ली। उनके स्वास्थ्य के बारे में पूंछा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.