Move to Jagran APP

एस्मा के बाद भी हड़ताल करने पर दस लेखपाल बर्खास्त

लेखपालों की हड़ताल शासन से प्रतिबंधित होने के बाद भी प्रदर्शन जारी रखने पर दस लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 12:57 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 06:01 AM (IST)
एस्मा के बाद भी हड़ताल करने पर दस लेखपाल बर्खास्त
एस्मा के बाद भी हड़ताल करने पर दस लेखपाल बर्खास्त

जागरण संवाददाता, बदायूं : लेखपालों की हड़ताल शासन से प्रतिबंधित होने के बाद भी प्रदर्शन जारी रखने पर दस लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री सहित सहसवान, बिसौली, बिल्सी और दातागंज एसडीएम ने अध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। सदर तहसील में भी अध्यक्ष और मंत्री के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की गई है। इधर, बर्खास्तगी की सूचना मिलने के बाद भी लेखपालों की हड़ताल जारी रही। लेखपालों का कहना है कि कुछ भी हो जाए जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। काफी दिनों से लेखपाल उप्र लेखपाल संघ के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे हैं। तहसील मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय तक उनका प्रदर्शन जारी है। कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल लेखपालों ने शुरू की तो प्रशासन की ओर से कई बार उनको चेतावनी जारी की गई। इसके बाद भी लेखपाल मानने को तैयार नहीं हुए। हड़ताल जारी रहने पर तीन दिन पहले शासन की ओर से एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया गया। एस्मा की कार्रवाई से सभी लेखपालों को रूबरू करा दिया गया। इसके बाद भी उनकी हड़ताल जारी रही तो मंगलवार को जिले व सभी तहसीलों के अध्यक्ष और मंत्रियों को निलंबित करते हुए 366 लेखपालों का वेतन काटा गया। बुधवार को भी लेखपालों ने हड़ताल जारी रखी तो जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव व जिलामंत्री कमल कुमार सिंह सहित सहसवान तहसील में तैनात ज्ञानेंद्र कुमार, सुशील बाबू, बिसौली में तेजपाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, बिल्सी में विनोद कुमार सिंह, छत्रपाल, दातागंज के सर्वेश कुमार सिंह, सौरभ सक्सेना के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। इधर, मालवीय आवास गृह पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव ने कहा कि वह किसी तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उनकी मांगें जायज हैं इसलिए जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और यह उनके सम्मान की लड़ाई है। वर्जन ..

loksabha election banner

एस्मा के बाद भी लेखपालों की हड़ताल जारी रहने पर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। सभी एसडीएम ने अपनी-अपनी तहसील में तैनात लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब तक आठ लेखपालों को बर्खास्त किया गया है। सदर तहसील में भी कार्रवाई की जा रही है।

- कुमार प्रशांत, डीएम

------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.