23 महिलाओं की हुई नसबंदी, एक खाट पर दो महिला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 महिलाओं का नसबंदी किया गया। परिवार नियोजन योजना के तहत आशाओं द्वारा प्रोत्साहित कर इन महिलाओं को अस्पताल लाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 04:48 PM (IST)
जासं, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 महिलाओं का नसबंदी किया गया। परिवार नियोजन योजना के तहत आशाओं द्वारा प्रोत्साहित कर इन महिलाओं को अस्पताल लाया गया। नसबंदी के बाद इन महिलाओं को सोने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे एक-एक खाट पर दो-दो महिलाओं को गर्मी के बीच रखा गया है। इसे देख परिजन आक्रोशित हो गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गौरव मिश्रा का कहना था कि वह बाहर हैं वहां पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार होंगे, उनसे बात कर लीजिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें