भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका सिद्धू का पुतला
आजमगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कमलेंद्र ¨सह मोनू के नेतृत्व में कलेक्ट्र
आजमगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कमलेंद्र ¨सह मोनू के नेतृत्व में कलेक्ट्री कचहरी स्थित चौराहे पर क्रिकेट खिलाड़ी व सांसद नवजोत ¨सह सिद्धू का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
कमलेंद्र ¨सह ने कहा कि जिस समय पूरा भारत स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु का शोक मना रहा था, उस समय नवजोत ¨सह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के सेनाध्यक्ष के गले मिल रहे थे। भारतीय जवानों का खून बहाने वाले जनरल को गले लगाकर नवजोत ¨सह सिद्धू ने देशद्रोह का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान अपनी जान पर खेल कर पाकिस्तान की गोलियों का सामना करते हुए भारत मां की हिफाजत में लगे हैं। सिद्धू के इस आचरण से उनके मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा। नवजोत ¨सह को कांग्रेस पार्टी से निकाला जाए और उन्हें देशद्रोह के अपराध में जेल भेजा जाए। इस अवसर पर वरुण राय, इस्माइल फारुकी, हरिबंश मिश्रा, अभिषेक ¨सह, अभिनव ¨सह, एकलव्य, विकास मिश्र, दिनेश ¨सह, राहुल ¨सह, शमशाद आदि उपस्थित थे।