महिला के गले से सोने की चेन उड़ाया
आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर के समीप एक महिला के गले से महिला चेन स्नैचर ने सोने की चेन उड़ा लिया। उचक्कागिरी की शिकार हुई महिला ने चेन स्नैचर की सरेराह पकड़ कर चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में ले लिया।
आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर के समीप एक महिला के गले से महिला चेन स्नेचर ने सोने की चेन उड़ा लिया। उचक्कागीरी की शिकार हुई महिला ने चेन स्नेचर को पकड़ कर सरेराह उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी। पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में ले लिया।
शहर के बलरामपुर क्षेत्र में एक महिला सामान की खरीदारी के लिए शुक्रवार को दिन में आई हुई थी। इस दौरान उसके गले से महिला चेन स्नेचर ने चेन उड़ा लिया। चेन उड़ाते समय ही पीड़ित महिला ने चेन स्नेचर को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसने चप्पलों से उसकी पिटाई करने लगी। महिला की पिटाई होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। जब लोग मामले से अवगत हुए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पूर्व ही चेन स्नेचर ने उड़ाई गई सोने की चेन को निगल लिया। पुलिस उक्त महिला को लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली चली आई। चेन स्नेचर महिला के पिटाई की इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गई। पूछे जाने पर एसपी ग्रामीण एनपी ¨सह ने कहा कि पकड़ी गई उक्त महिला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लालघाट की निवासी है। उन्होंने कहा कि लाटघाट व मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में महिला चेन स्नेचरों का गैंग है, जो पूरे जिले में सक्रिय है। गैंग में शामिल चेन स्नेचर महिलाएं भीड़ में महिलाओं के साथ घुल-मिल जाती हैं और मौका पाते ही उनकी सिकड़ी व जेवर उड़ा लेती हैं। ऐसी महिला चेन स्नेचरों की पुलिस ने फोटो भी जारी कर रखी है। पकड़ी गई महिला चेन स्नेचर के पास से सिकड़ी बरामद न होने पर पुलिस ने उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।