पारगंत की गईं सखी बूथ की महिला मतदान कर्मी
आजमगढ़ जनपद की दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 10 सखी बूथ के लिए मतदान कार्मिकों को गुरुवार को नेहरू हाल में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह ने पारंगत किए गए। इस दौरान ईवीएम व वीवी पैट की तकनीकी जानकारी दी गई। इसमें सखी बूथ में लगे
जासं, आजमगढ़ : जनपद की दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 10 सखी बूथ के लिए मतदान कार्मिकों को गुरुवार को नेहरू हाल में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह ने प्रशिक्षित किया। इस दौरान ईवीएम व वीवी पैट की तकनीकी जानकारी दी गई। इसमें सखी बूथ में लगे 80 महिला मतदान कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर सखी बूथ के महिला मतदान कार्मिकों को ईवीएम तथा वीवीपैट तथा मॉकपोल के प्रक्रिया के बारे में पूर्ण रूप से प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय ने सभी महिला मतदान कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से करें। ताकि मतदान के दिन मतदेय स्थल पर मतदान कराने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। इस अवसर पर डीसी मनरेगा बीबी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, एसके दुबे आदि उपस्थित रहे।