विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, कोहराम
सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कालोनी में शुक्रवार की द
जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कालोनी में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के दासोपट्टी गांव निवासी लालबहादुर ने वर्ष 2020 के अक्टूबर में अपनी पुत्री कंचन की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी कालोनी निवासी प्रभात से की थी। पीड़ित के भाई अतुल ने बताया कि कुछ दिन तो सबकुछ ठीक-ठाक चला था, लेकिन उसके बाद हमारी बहन को लोग पैसों के लिए प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार की सुबह घर पर फोन आया कि कंचन की तबीयत खराब है। हम लोग पहुंचे तो बहन घर में ही तख्त में मृत पड़ी थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।