Move to Jagran APP

सर्दी में बढ़ जाता है जोड़ की दर्द, ठंडी चीजों से करें परहेज

ठंड में जोड़ की हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है। वृद्धाजनों में यह परेशानी अधिक बढ़ जाती ह

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 05:25 PM (IST)
सर्दी में बढ़ जाता है जोड़ की दर्द, ठंडी चीजों से करें परहेज
सर्दी में बढ़ जाता है जोड़ की दर्द, ठंडी चीजों से करें परहेज

ठंड में जोड़ की हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है। वृद्धाजनों में यह परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इसके कारण सुबह उठने के बाद चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में पहले घरेलू उपचार करें। ठंडी चीजों का परहेज करें। ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिक, दही-मट्ठा और चावल का सेवन बिल्कुल न करें। कच्चे लहसुन का सेवन बढ़ा दें। हमेशा गुनगुना पानी पीएं। 'दैनिक जागरण' के 'प्रश्न पहर' कार्यक्रम में बुधवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. मनीष त्रिपाठी ने लोगों के सवालों का सुना और कई अच्छे सुझाव भी दिए।

loksabha election banner

सवाल : 80 वर्ष उम्र है। घुटना खराब हो गया है। चलने में बहुत परेशानी होती है?

-शिवदत्त सिंह, बेलइसा।

जवाब : घुटने का प्रत्यारोपण कराएं। समस्या का समाधान हो जाएगा।

सवाल : सुबह उठने पर कुछ देर के चलने में दिक्कत होती है?

-अरुण कुमार त्रिपाठी, हीरापट्टी।

जवाब : ठंडे चीज का परहेज करना होगा। एक सप्ताह कुछ दवाओं को सेवन करें। यदि आराम नहीं मिलता तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उचित इलाज करें।

सवाल : अंगुली में गांठ पड़ गई है?

-राजबली निषाद, देउरपुर, बूढ़नपुर।

जवाब: इंजेक्शन लगाना होगा। रोग का निदान हो जाएगा।

सवाल : कमर में दर्द होती है। सुबह में शरीर में अकड़न रहती है?

-राजन सिंह, जीयनपुर।

जवाब : ठंडी चीजों का प्रयोग बिल्कुल न करें। सपाट करें। चौकी पर पतला बिस्तर लगाकर सोने की आदत डालें। कुछ दवाओं का एक सप्ताह तक सेवन करें। इसके बाद भी लाभ नहीं मिलता है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर इलाज करें।

सवाल : पैर में राड पड़ा है। चार साल पहले घुटने के नीचे का आपरेशन हुआ था। बाथरूम में बैठ नहीं पाती हूं?

-मंजूलता, बिलरियागंज।

जवाब : उम्र के साथ ही स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। अधिक खराब होगा तो बदलना पड़ेगा। कम खराब होने पर हल्का आपरेशन करना होगा।

सवाल : घुटने में चोट लगने के कारण हड्डी टूट गई है?

-गुंजा यादव, अमिला, मऊ।

जवाब : तत्काल में बेल्ट लगाएं। आपरेशन करना होगा। हड्डी रोग सर्जन से सलाह लेकर आपरेशन करा लें।

सवाल : दांत में पायरिया है?

-अंगुलकर यादव, हाजीपुर, रौनापार।

जवाब : आप किसी दंत चिकित्सक से सलाह लेकर उचित इलाज करें।

सवाल : पीठ के बीच में दर्द होता है। देर तक खड़े रहने पर गर्दन में भी दर्द होता है?

-मीना, निरुआ किशुनदासपुर, तहबरपुर।

जवाब : कमर की नस दब रही है। कुछ दवाएं एक सप्ताह तक खाएं। ठंड से परहेज करें। कड़े बिस्तर पर सोएं।

सवाल : पैर में फालिज है। दो बार आपरेशन कराया था लेकिन ठीक नहीं हुआ?

- संदेश जायसवाल, रानी की सराय।

जवाब : बिना एमआरआइ देखे फोन से कोई सलाह नहीं दी सकती है। हड्डी सर्जन से सलाह लेकर उचित इलाज कराएं। बिटामिन-डी-3 का अच्छा स्त्रोत सूर्य की रोशनी

35 साल की ऊपर की महिलाओं को बिटामिन-डी-थ्री का प्रयोग करना चाहिए।क्योंकि बच्चे हो जाने के बाद महिलाएं इम्यूनिटी(ऊर्जा) सही तरीके से नहीं लेती हैं। जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। बिटामिन-डी-3 का अच्छा स्त्रोत सूर्य की रोशनी होती है। सुबह एक घंटे सूर्य की रोशनी में बैठें और योग करें।

आपरेशन से पूर्णतया ठीक हो जाता है घुटना

घुटना खराब हो जाने के कारण वृद्धों को चलने-फिरने में काफी कष्ट रहता है। पूरी तरह खराब होने पर आपरेशन से इसे पूर्णतया सही किया जा सकता है। समाज में एक गलत अवधारणा फैली है कि आपरेशन से घुटना खराब हो जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल ही नहीं है।

फास्ट फूड का सेवन न करे युवा पीढ़ी

युवा पीढ़ी खान-पान में फास्ट फूड का सेवन न करे। एक घंटे व्यायाम अवश्य करें और खेलें। इससे भविष्य में हड्डी की बीमारियां नहीं होंगी। एक साल के बच्चे से लेकर वृद्धजनों तक को बिटामिन-डी-3 का प्रयोग करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.