Move to Jagran APP

जिले में आज साफ रहेगा मौसम, हवाओं की शुद्धता में सुधार

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मौसम में उलटफेर के बीच शनिवार को राहत रही। पिछले कई दिनों

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:29 PM (IST)
जिले में आज साफ रहेगा मौसम, हवाओं की शुद्धता में सुधार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मौसम में उलटफेर के बीच शनिवार को राहत रही। पिछले कई दिनों से बरप रहे कोहरे के कहर में कमी आई तो पारा एक डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। तड़के लोग टहलने निकले तो धुंध के बजाए वातावरण साफ नजर आया और पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था।

loksabha election banner

एक दिन पूर्व शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। कमोबेश मौसम का यही रुख पूरे दिन रहने की बना रहा, जिसकी विशेषज्ञों ने पहले ही तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने के अनुमान जता कर दी थी। मौसम की मामूली ही सही मेहरबानी के कारण सुबह टहलने निकलने अधिकांश लोग राहत लेते नजर आए।

सर्दियों के तेवर पिछले सात दिनों से सख्त ही होते जा रहे थे। पारा के गोता लगाने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहते थे। इसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। शनिवार को मामूली ही सही लेकिन जनता को राहत जरूर मिलती नजर आई। हालांकि इसका असर शुक्रवार रात में ही पारा 20 डिग्री सेल्सियस होने के कारण महसूस होने लगा था। ठंड कम होने के कारण लोग रात तक बाजार में खरीदारी समेत दूसरे काम निबटाते देखे गए। शनिवार की सुबह भी पारा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने से बाजार में लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की वनस्पत ज्यादा रही। उधर हवा की शुद्धता बताने वाली एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला। वायुमंडल में खतरनाक कणों की बढ़ती संख्या 244 अंक पहुंचने के बाद गिरनी शुरू हुई तो 182 पर आकर अटक गई, जिसे राहत देने वाला कह सकते हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स में खतरनाक कणों की संख्या 182 दर्ज की गई है। गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स पर खतरनाक कणों की संख्या 241 रही थी। ऐसे में स्पष्ट है कि जनपदवासियों की सांसों की सलामती में मौसम की मेहरबानी के साथ सरकारी प्रयास भी रंग लाता नजर आने लगा है। सरकारी मशीनरी अभियान चलाकर पराली व कूड़ा जलाने पर सख्ती से रोक लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.