Move to Jagran APP

जिले के विक्की ने जीती 3000 मीटर की दौड़

-मंडलीय खेलकूद -वालीबाल महिला में आजमगढ़ प्रथम मऊ द्वितीय व बलिया को तीसरा स्थान -लंबी कूद व

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM (IST)
जिले के विक्की ने जीती 3000 मीटर की दौड़
जिले के विक्की ने जीती 3000 मीटर की दौड़

-मंडलीय खेलकूद

loksabha election banner

-वालीबाल महिला में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय व बलिया को तीसरा स्थान

-लंबी कूद व ऊंची कूद में मऊ के अजय रंजेश लगाई जीत की छलांग

-कबड्डी पुरुष में मऊ व महिला में आजमगढ़ की टीम रही अव्वल

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: सुखदेव पहलवान स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से आयोजित मंडल स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ डीडीओ रवि शंकर राय ने गुब्बारा उड़ाकर किया। समापन पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पुरस्कार वितरित किया।

100 मीटर दौड़ में आजमगढ़ के गौरव कुमार, 200 मीटर में राजन यादव आजमगढ़ व 400 मीटर में अजीत यादव बलिया प्रथम रहे। 800 मीटर में सोनू पासवान बलिया, 1500 मीटर में प्रतिन सरोज आजमगढ़, 3000 मीटर में विक्की राजभर आजमगढ़ प्रथम रहे। लंबी कूद में अजय भारद्वाज मऊ प्रथम और ऊंची कूद में रंजेश राज मऊ प्रथम रहे। गोला क्षेपण में सुजीत सिंह मऊ प्रथम, डिस्कस थ्रो में पूर्वानंद यादव आजमगढ़ प्रथम रहे। 100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रानी यादव मऊ प्रथम, 200 मीटर में रानी यादव मऊ प्रथम, 400 मीटर में शकीना बानो आजमगढ़ प्रथम और 800 मीटर में किरन वर्मा आजमगढ़ प्रथम रहीं। जबकि 1500 मीटर व 3000 मीटर में किरन वर्मा आजमगढ़ ने बाजी मारी। लंबी कूद में प्रियंका यादव मऊ प्रथम, गोला क्षेपण में रिनिका राय मऊ प्रथम, डिस्कस थ्रो में साक्षी यादव मऊ प्रथम रहीं। वालीबाल पुरुष व महिला वर्ग में आजमगढ़ की टीम प्रथम रही।वालीबाल महिला में आजमगढ़ प्रथम, कबड्डी पुरुष वर्ग में मऊ प्रथम, कबड्डी महिला वर्ग में आजमगढ़ की टीम अव्वल रही। कुश्ती 50 किलो में अभिषेक यादव मऊ प्रथम, 54 किलो सतपाल मऊ प्रथम, 58 किलो में मंगेश आजमगढ प्रथम, 63 किलो में रितेश यादव आजमगढ़ प्रथम, 69 किलो में रोहित यादव मऊ प्रथम रहे। कुश्ती महिला वर्ग 43 किलो में हर्षिता यादव आजमगढ़ प्रथम, 52 किलो में आंचल आजमगढ़ प्रथम, 56 किलो में प्रिया चौहान आजमगढ़ प्रथम रहीं। भारोत्तोलन पुरुष वर्ग 56 किलो में रामानुज यादव आजमगढ़ प्रथम, 62 किलो में विजय प्रकाश यादव आजमगढ़ प्रथम, 77 किलो में अनुराग सिंह आजमगढ़ प्रथम रहे। भारोत्तोलन महिला में 48 किलो में हर्षिता यादव आजमगढ़ प्रथम, 53 किलो में आंचल यादव प्रथम, 58 किलो में प्रिया चौहान आजमगढ़ प्रथम, 63 किलो में रिनिका राय मऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डा. राजेश कुमार सिंह व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय, उपक्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सोनकर, आस्था सिंह, माया प्रसाद यादव थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.