श्मशान के समीप विश्राम कक्ष में मिला शव
जागरण संवाददाता रानी की सराय (आजमगढ़) क्षेत्र के बड़ैला ताल किनारे स्थित शवदाह के समीप
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 04:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : क्षेत्र के बड़ैला ताल किनारे स्थित शवदाह के समीप बने विश्राम कक्ष में सोमवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। शव से दुर्गंध उठने पर उधर शौच को गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने कई दिन पहले हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जहानागंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर चेकदार गमछा, जींस और टीशर्ट था। पास में मोबाइल भी पड़ा था। जहानागंज थानाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें