मेंहनगर तहसील के दो कर्मचारी आए पॉजिटिव
मेहनगर तहसील के दो कर्मचारी आए पॉजिटिव
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : स्थानीय तहसील में मंगलवार को सीएससी प्रभारी डा. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में रैपिड एंटीजन किट से शिविर के माध्यम से जांच कराया गया। इसमें 56 लोगों ने भाग लिया। जांच के उपरांत उपजिलाधिकारी का गार्ड व संग्रह अनुसेवक पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव की खबर मिलते ही तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। दोनों संक्रमित तहसील से भागने लगे। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के सरकारी वाहन को सैनिटाइज किया गया। वहीं तहसील के दोनों गेट बंदकर छिड़काव कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों को डेंटल कालेज चंडेश्वर भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें