डीआइओएस ने किया समस्या समाधान
जागरण संवाददाता आजमगढ़ पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्य
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआइओएस कार्यालय के समक्ष धरना चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शिक्षकों के आंदोलन का रुख देख डीआइओएस डा. वीके शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री विजय कुमार सिंह से वार्ता कर एनपीएस सहित अन्य अधिकांश समस्याओं के समाधान का आश्वास दिया।
संबंधित समस्याओं के समाधान की बिदुवार आख्या उपलब्ध कराई। शेष समस्याओं का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना समापन की घोषणा की गई। इंद्रासन सिंह, ध्रुवमित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, मुन्नू यादव, कमलेश राय, कल्पनाथ सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें