बूथ अध्यक्षों की मजबूत जड़ें हमें एक-एक सीट पर जिताएंगी : भवानी सिंह
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) भाजपा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री ने कहाकि बूथ अध्यक्षो
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : भाजपा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री ने कहाकि बूथ अध्यक्षों की मजबूत जड़े हमें एक-एक चुनाव जिताएंगी। पदाधिकारी अपने-अपने इलाके जिम्मेदारियां समझे तो पार्टी की राह और आसान हो जाएगी। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम में खुद को तवज्जो दिए से कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी नजर आई।
मुख्य अतिथि रहे भवानी सिंह मंडल अध्यक्षों, जिला पंचायत वार्ड के संयोजक व प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बूथ अध्यक्षों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ का अध्यक्ष ही हमारी पार्टी का उस बूथ का नेता है। हमें उसी के नेतृत्व में इस चुनाव को जितना है। भाजपा का हर पदाधिकारी व नेता अपना अपना बूथ जिताने की योजना बनाए। कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह व जोश से पंचायत चुनाव में विजयश्री के लिए जुट जाने को कहा।
जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने अपनी चुनावी तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहाकि ग्रामीण इलाकों के विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूर्व में विपक्षी दलों के लोग सरकारी धन का उपयोग क्षेत्र के विकास में न करके उसका बंदरबांट करते रहे हैं। भाजपा यह नही होने देगी। इस चुनाव में मजबूती के साथ केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जाना है। विशिष्ट अतिथि सहजानंद राय, जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री व पंचायत चुनाव के प्रशासनिक प्रमुख पंचायत चुनाव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, रामनयन सिंह, संतोष गौड़, दिलीप सिंह बघेल सहित सभी वार्ड संयोजक, प्रभारी उपस्थित रहे।