दुल्हन के घर नहीं पहुंची बारात, दूल्हे के पिता को बनाया बंधक
जासं सगड़ी (आजमगढ़) शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। दूल्हन बस शाम ढलने का इंतजार कर रही थी। बैंड बाजा वाले भी कब आओगे-कब आओगे...कहां हैं रौनके महफिल यही सब पूछते हैं वजह तेरे न आने की सब पूछते हैं..देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए।गाना बजा रहे थे। कुछ देर बाद अचानक खुशी का माहौल उदासी में बदल गया क्योंकि दूल्हा पक्ष बारात दुल्हन के घर आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में खर्च होने वाले खर्च के भरपाई की मांग की।
जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। दूल्हन बस शाम ढलने का इंतजार कर रही थी। घर पर रौनक थी। दूसरी तरफ बैंड बाजा बज रहा था। लाउडस्पीकर पर गाना बज रहा था। यह खुशखबरी कुछ देर बाद उदासी में बदल गई, क्योंकि दूल्हा पक्ष की ओर से बारात ले आने से इंकार कर दिया गया। कारण जानने के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे के पिता को घर बुलाया। क्षुब्ध दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की।
गुरुवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात जानी थी। दुल्हन का घर सज चुका था। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन गुरुवार को उसके घर बारात नहीं पहुंची। पीड़ित पिता ने बिलरियागंज थाने में दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी है। वधु के पिता ने बताया कि गत 12 नवंबर को लड़के के घर जाकर वररक्षा किए और घर वापस लौटकर 21 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में जुट गए। बताया कि गुरुवार की सुबह दूल्हे के पिता ने बारात न लाने की सूचना दी। बताया कि उसके पुत्र ने 18 नवंबर को ही किसी और लड़की से कोर्ट में शादी कर ली है।