Move to Jagran APP

बढ़ती ठंडी से रोडवेज की आधी हुई आमदनी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ रोडवेज के लिए सर्दी ने चिता बढ़ा दी है। लगातार चल रही शीतलहर

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:37 PM (IST)
बढ़ती ठंडी से रोडवेज की आधी हुई आमदनी
बढ़ती ठंडी से रोडवेज की आधी हुई आमदनी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: रोडवेज के लिए सर्दी ने चिता बढ़ा दी है। लगातार चल रही शीतलहर के बीच यात्रियों की संख्या में कमी से आय में काफी गिरावट आई है। सर्दी के चलते लोग रोडवेज बसों में सफर कम कर रहे हैं। इस कारण आजमगढ़ की दो डिपो की आमदनी आधी हो गई है। यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही हैं। इसे लेकर अफसर खासे परेशान हैं।

loksabha election banner

दोनों डिपो को मिलाकर 160 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। इसमें लगभग 15 ऐसी बसें जो लंबे समय से खराब पड़ीे हुई है।आजमगढ़ रीजन में सात डिपो हैं। जिले में आजमगढ़ व अंबेडकर डिपो का संचालन होता है। आजमगढ़ डिपो में 83 व अंबेडकर डिपो से 76 बसों का संचालन होता है। यह बसें बनारस, जौनपुर, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, गाजीपुर, प्रयागराज, मऊ, बलिया आदि जिलों तक यात्रियों को लेकर जाती हैं। इन दोनों डिपो के आंकड़ों को देखा जाए तो सर्दी के कारण आय चार से पांच लाख प्रतिमाह पहुंच गया है। सामान्य दिनों में इन डिपो की आय आठ से 10 लाख होती है। इस समय इन बसों से पांच लाख तक आय जनवरी माह में आ रही है। त्योहारों में यह आंकड़ा 12-13 लाख पहुंच जाता है। ऐसे में ठंड के कारण गिरता आय अधिकारियों की चिता का कारण बन गई हैं।

चुनाव ड्यूटी में लगीं आठ बसें :::

एक सप्ताह से रोडवेज की आठ बसें चुनाव ड्यूटी में जवानों के लिए लगाई गई हैं। इसके चलते प्रतिदिन 70-80 हजार रुपये का घाटा रोडवेज को हो रहा है। इसमें आजमगढ़ व अंबेडकर नगर डिपो की चार-चार बसें लगाई गई हैं।

---

कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ठंड के कारण लोग यात्रा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते आय पर काफी असर पड़ा है।

-गौतम कुमार, एआरएम, अंबेडकर डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.