किराए का मकान है मानव शरीर
सरायमीर (आजमगढ़) जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में मंगलवार को लघु सत्संग समारोह का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में मंगलवार को लघु सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जय गुरुदेव धर्म प्रचार संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज ने कहा कि आपको शरीर रूपी यह किराए का मकान भगवान ने एक निश्चित सांसों की पूंजी के साथ दिया है। इसके समाप्त होते ही किसी और शरीर में भगवन बंद कर देंगे। यह अनमोल मानव जीवन बार-बार नहीं मिलता है। कई जन्मों का पुण्य संचित होने के बाद मनुष्य शरीर मिलता है। इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए। हमारी अपील है कि आप शुद्ध शाकाहारी हो जाएं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए उचित दूरी, मास्क लगाकर लोगों ने सत्संग में भाग लिया। जिलाध्यक्ष रामचरन यादव, बघेल साहब, जीतूभाई, सकल दीप पाल, डा. जेपी यादव, संतोष प्रधान, कमला प्रसाद मौर्य, राम भुवन मौर्य आदि मौजूद थे।