ननिहाल ईद मनाने गई बालिका छत से गिरी, इलाज के दौरान मौत
जागरण संवाददाता सरायमीर (आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी मोहम्मद उमर
जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): स्थानीय थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी मोहम्मद उमर पुत्र महताब अहमद के बच्चे परिवार सहित ईद मनाने फूलपर कोतवाली क्षेत्र के गहनी गांव निवासी ़फहद अहमद पुत्र शकील अहमद के घर अपने ननिहाल 12 मई को गए थे। ईद मनाने के चौथे दिन 17 मई को बच्चे ननिहाल में घर की छत पर खेल रहे थे कि अचानक चार वर्षीय फातिमा छत से नीचे गिर गई। आनन-फानन में स्वजन इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराए। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। ईद की खुशी गमी में तब्दील हो गई। वह चार भाई, दो बहनों में सबसे छोटी थी। मौत की खबर सूचना मिलते ही ननिहाल गहनी एवं पैतृक गांव कौरा गहनी में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।