बंद था पंखा, शौचालय की टोटी टूटी
(आजमगढ़) डीएम राजेश कुमार ने गुरुवार को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवां फरिहां रामबचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी खुरासों अस्थाई आश्रय स्थल फातिमा गर्ल्स कालेज दाउदपुर और कंटेनमेंट जोन वार्ड संख्या-आठ तेलीपुर नगर पंचायत निजामाबाद और ग्राम चमावां का निरीक्षण किया।
जासं, फूलपुर/निजामाबाद/फरिहां (आजमगढ़) : डीएम राजेश कुमार ने गुरुवार को फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल रोवां, फरिहां, रामबचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी खुरासों, अस्थाई आश्रय स्थल फातिमा गर्ल्स कालेज दाउदपुर और कंटेनमेंट जोन वार्ड संख्या-आठ तेलीपुर नगर पंचायत निजामाबाद और ग्राम चमावां का निरीक्षण किया।
फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर रोवां, फरिहां में कुल 20 व्यक्ति भर्ती थे। जिसमें एक व्यक्ति से डीएम ने मोबाइल से बात की। मरीज ने भोजन एवं सफाई आदि की व्यवस्था संतोषजनक बताया। रामबचन यादव महाविद्यालय फार्मेसी खुरासो में 33 लोग भर्ती थे। एक कमरे में दो बेड लगाया गया है। भर्ती व्यक्ति ने बताया कि उसके कमरे का पंखा नहीं चल रहा है और शौचालय की टोटी टूटी है। डीएम ने एसडीएम फूलपुर वागीश कुमार शुक्ला को निर्देश दिए कि दो घंटे के अंदर इसे ठीक कराएं या व्यक्ति को दूसरे कमरे में शिफ्ट करें।दाउदपुर मे एक भी प्रवासी भर्ती नहीं है। उन्होंने राशन किट खोलवाकर निरीक्षण किया। तेलीपुर व चमावां के निरीक्षण में ग्रामीणों से जानकारी ली। बताया गया कि खाद्यान्न का वितरण डोर-टू-डोर किया गया है। इओ ने बताया कि वार्ड की सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। एसडीएम निजामाबाद अरविद कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि थाने एवं तहसील क्षेत्रों के जिन-जिन ग्रामों में कन्टेनमेंट जोन बना है,वहां प्रोटोकाल का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।