गुरुओं का दर्शन-पूजन कर शिष्यों ने लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह लोगों ने गुरुओं का दर्शन-पूजन कर आश्
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ :
गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह लोगों ने गुरुओं का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, तो वहीं क्षेत्र के मठ-मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने वहां के महंत व पुजारियों को सम्मानित किया। परशुराम सेवा समिति ने चंद्रमा ऋषि आश्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया व विश्व को कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की।
समिति के संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी 'कुंदन', संजय कुमार पांडेय, महंत बमबम गिरी, अरुण कुमार पाठक, डा. एचएन पाठक, सौरभ उपाध्याय, अच्युतानंद त्रिपाठी, सौरभ मिश्र, स्वतंत्र पांडेय, रजनीकांत तिवारी आदि थे। मानव उत्थान सेवा समिति हंसनगर, मूसेपुर स्थित मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में महात्मा शरणानंद ने कहा कि सद्गुरु की कृपा के बगैर कोई भी व्यक्ति भव सागर से पार नहीं हो सकता। राजमणि यादव एडवोकेट, अंबिका प्रसाद यादव, अशोक सिंह, रामबदन यादव, प्रेमचंद यादव, सुनील राय, वीरेंद्र यादव, उदयराज आदि उपस्थित रहे।
मेंहनगर तहसील के गौरा स्थित महामंडलेश्वर भगवान शिव का जलाभिषेक कर भाजपा आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने पुजारी बाबा देवनाथ दास को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
लालगंज : मईखरगपुर स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने परमपूज्य बाबा विशाल भारत का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। रटेश्वर महादेव मंदिर रेतवांचंद्रभानपुर में श्रद्धालुओं ने बाबा सूरदास, बड़ागांव स्थित पातालपुरी महादेव मंदिर के महंत बाबा रामरतन दास, बाबा तेरसदास का दर्शन-पूजन किया गया। इसी क्रम में अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान कैथीशंकरपुर के बाबा बावन राम जी का दर्शन पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। अहरौला : श्रीराम-जानकी मंदिर के पुजारी रामाश्रय दास जी को भाजपाजनों ने अंगवस्त्र एवं फल दान कर सम्मानित किया।