युवती का शव पोखरे से बरामद
जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में दो दिन से घर से लापता युवती का शव गुरुवार की सुबह पोखरे से पुलिस ने बरामद किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस ने घटना की
जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में दो दिन से घर से लापता युवती का शव गुरुवार की सुबह पोखरे से पुलिस ने बरामद किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
गांव निवासी 19 वर्षीय ममता प्रजापति पुत्री राम दुलार प्रजापति मंगलवार की दोपहर को घर से निकली और तभी से वह लापता थीं। परिवार के लोग उसकी तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने चक्रपानपुर निवासी एक युवक पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ चक्रपानपुर चौकी पर तहरीर दी। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर गुरुवार की सुबह चक्रपानपुर गांव की एक महिला गांव स्थित पोखरे के पास कूड़ा फेंकने के लिए गयी थी। पोखरे में युवती का शव उतराया हुआ देख ग्रामीणों को बताया। शव को पुलिस ने जब पोखरे से बाहर निकलवाया तो शव की शिनाख्त ममता के रूप में परिजनों ने किया। वह चक्रपानपुर स्थित एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मौत की खबर मिलते ही मां उमा देवी व परिजनों के चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जहानागंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस पर परिजनों ने संदेह जताया उसी युवक से पूर्व में प्रेम प्रपंच चल रहा था। उक्त युवक की शादी हो गयी तो वह युवती से पीछा छुड़ाने के लिए बातचीत बंद कर दिया था। पुलिस का अंदेशा है कि इसी बात से नाराज होकर युवती ने पोखरे में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।