हांफने लगी है एंबुलेंस, कैसे दौड़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) स्वास्थ्य सेवाओं को दौड़ने वाली एंबुलेंस खुद हांफने लगी
जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): स्वास्थ्य सेवाओं को दौड़ने वाली एंबुलेंस खुद हांफने लगी हैं। जिले में कहने को तो 103 एंबुलेंस हैं, लेकिन इनमें से 27 एंबुलेंस की हालत खराब है। थोड़ी दूरी तय करने पर यह जवाब देने लगती हैं। इन्हें मरम्मत कर चलाया जा रहा है। इन एंबुलेंस की हालत ऐसी है कि आपातकाल में यह एंबुलेंस सेवा योग्य नहीं हैं। चाहें जहां मरीजों को बीच रास्ते में धोखा दे जाए यह कहा भी नही जा सकता है। ऐसा ही वाकया मंडलीय जिला में देखने को मिला। मरीज को लेकर एंबुलेंस चालक जिला अस्पताल में आ तो गया लेकिन जब अपने सीएचसी पर जाने के लिए मुड़ी तो फिर एंबुलेंस का पहिया चल न सका। ड्यूटी पर तैनात सिपाही और स्वास्थ्य कर्मियों ने कई बार आगे-पीछे धक्का मारा लेकिन एंबुलेंस चल नहीं सकी। जिसके लिए घंटों जिला अस्पताल परिसर में खड़ा रहा।पायलट को भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद मैकेनिक की मदद से किसी तरह काम चलाया गया। फिर भी खटारा एंबुलेंस आज भी मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ करते हुए सेवा दे रही हैं।