प्राथमिक शिक्षक मुद्दों को देंगे प्राथमिकता
जागरण संवाददाता आजमगढ़ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को आराजीबाग
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को आराजीबाग शिक्षक सदन में हुई। संघ के मंडलीय मंत्री अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने मुद्दे पर वोट देगा। पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण, कैशलैस चिकित्सा आदि समस्याओं को लेकर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में लंबे समय से आंदोलनरत हैं। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि जीवन भर शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हैं। पेंशन व चिकित्सीय सुविधा बुढ़ापे के जरूरी है। इस मौके पर केके उपाध्याय, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें