Move to Jagran APP

संगठन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण जारी रहेगा : सहजानंद

जागरण संवाददाता आजमगढ़ टीम भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री (गोरखपुर क्षेत्र) सहजानंद ने कहा ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM (IST)
संगठन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण जारी रहेगा : सहजानंद
संगठन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण जारी रहेगा : सहजानंद

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ टीम : भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री (गोरखपुर क्षेत्र) सहजानंद ने कहा कि संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं के भरोसा जताने के कारण ही उन्हें दूसरी बार जिम्मेदारी मिली है। कहा कि कार्यकर्ताओं यही उत्साह वर्ष 2022 में हमें सभी विधानसभा सीटों पर जीत दिलाएगा।निजामाबाद स्थित एक मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व बुधवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविद जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंटकर अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले का सौभाग्य है कि जिले से तीन पदाधिकारियों को क्षेत्रीय टीम में स्थान मिला है। पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया लाल निषाद, ओमप्रकाश सिंह, विनोद राजभर, रमाकान्त मिश्रा, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मोनू, अजय यादव, प्रवीण सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व जिले में महुला पर जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, संजय राय, अभिषेक उपाध्याय निक्की ने जोरदार स्वागत किया गया। जीयनपुर में राकेश सिंह के नेतृत्व में, बनकट में मंडल महामंत्री, हाफिजपुर चौराहे पर छात्रनेता समर प्रताप सिंह, अश्वनी मिश्रा आषुतोष पाठक के नेतृत्व में, जुनेदगंज चौराहे पर डा. मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में, पं. दीनदयाल चौराहा पर मृगांक शेखर सिन्हा, विनय प्रकाश गुप्त, जूही श्रीवास्तव नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं, लाटघाट में मनीष मिश्रा उर्फ मिटू ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कंधरापुर में मनोज गिरी, नवीन राय के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया।

loksabha election banner

जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कल

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जिला स्तरीय उद्योग बंधु, स्व रोजगार बंधु, एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक 27 नवंबर अपराह्न तीन बजे डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.