अब तक 18 हजार क्विटल चीनी का उत्पादन
जासं अमिलो (आजमगढ़) दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का चौथा पेराई सत्र 1
जासं, अमिलो (आजमगढ़) : दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का चौथा पेराई सत्र 18 नवंबर से शुरू हो गया। मिल ने उत्पादन क्षमता 7.75 फीसद की दर से अब तक तीन लाख 30 हजार सात सौ क्विटल गन्ना क्रशिग के बाद 18 हजार सात सौ क्विटल चीनी बनाईं है। वहीं मिल संचालन से अब तक 1500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो चुकी है।
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव की ओर से सोमवार को यह आंकड़ा सार्वजिनक किया गया। मिल विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष बरसात अधिक होने के कारण रिकवरी लक्ष्य से पीछे है। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि धूप निकलने के बाद उत्पादन सही हो जाएगा। सचिव ने बताया कि 37 क्रय केंद्र के लिए कुल सात लाख क्विटल गन्नें की पर्ची जारी हो चुकी है। दूसरी तरफ गन्ना किसान पर्ची के लिए परेशान हैं। गन्ना कृषक अशोक, पुनवासी, रामनाथ व संतोष आदि को गन्ना आपूर्ति के बाद खेत में गेहूं की बोआई करनी है। प्रबंधन तंत्र का ध्यान आकृष्ट कराया है।