Move to Jagran APP

आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश और जिलाध्यक्ष में विवाद

जागरण संवाददाता मार्टीनगंज (आजमगढ़) मार्टीनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की संख्या

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 07:33 PM (IST)
आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश और जिलाध्यक्ष में विवाद
आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश और जिलाध्यक्ष में विवाद

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : मार्टीनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं आशा बहुओं के सामने आशा बहू कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह और जिलाध्यक्ष विभा राय आमने-सामने हो गईं। बात बढ़ी तो चौकी इंचार्ज मार्टीनगंज बाग बहादुर सिंह को पहुंचना पड़ा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने आशा बहू कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष संध्या सिंह को बना दिया था जबकि वहां मौजूद अधिकतर आशा बहुएं संध्या को अपना अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं थीं।उसी दौरान जिलाध्यक्ष विभा राय भी पहुंचीं तो बहस शुरू हो गई।

सीमा सिंह का कहना था कि विभा राय ने बिना सहमति के अपना अलग रजिस्ट्रेशन कराया है और अपने संगठन का नाम आशा बहू आशा संगिनी विकास समिति रख लिया है, तो वह उसी की अध्यक्ष बनी रहें।इसीलिए हमने संध्या सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है। उनकी बातों को दरकिनार कर मौजूद अधिकतर आशा बहुओं ने विभा राय को अपना समर्थन देते हुए उन्हें अपना जिलाध्यक्ष माना और माला पहनाकर कहा कि विभा राय ही हमारी अध्यक्ष हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि यह मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नजर में है। इसमें हम कुछ नहीं कह सकते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.