महराजगंज पुलिस के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे एसपी दरबार
जागरण संवाददाता आजमगढ़ महराजगंज थाने की पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : महराजगंज थाने की पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ न्याय के लिए ज्ञापन सौंपा।
गांव की नर्वदा यादव ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि विपक्षी से जमीनी रंजिश चल रही है। पूर्व में समझौते के आधार पर 31 अक्टूबर को खेत समतल करा रही थीं कि हम लोगों को फंसाने की नीयत से विपक्षी अपने भाई का छप्पर जलाकर भागने लगे। उस समय फोन से थानाध्यक्ष महराजगंज को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने विपक्षी को पकड़कर थाने भेज दिया। पुलिस ने हमारे लोगों से बयान देने को कहा लेकिन थाने पर जाने के बाद पता चला कि हम लोगों पर ही छप्पर जलाने का मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें