Move to Jagran APP

मॉरीशस में बसता है छोटा भारत : प्रो. विनोद कुमार

आजमगढ़ मॉरीशस से आए विश्व हिदी सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मॉरीशस में छोटा भारत बसता है। यहां के लोग भोजपुरी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत में अश्लीलता परोसने वाले लोगों का बहिष्कार दर्शक को करना होगा। इसका प्रभाव सीधे आने वाली पीढ़ी व नौनिहालों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कला और साहित्य जगत के पुजारियों को सम्मान पत्र से सम्मानित करते हुए हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:29 PM (IST)
मॉरीशस में बसता है छोटा भारत : प्रो. विनोद कुमार
मॉरीशस में बसता है छोटा भारत : प्रो. विनोद कुमार

जासं, आजमगढ़ : मॉरीशस से आए विश्व हिदी सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मॉरीशस में छोटा भारत बसता है। यहां के लोग भोजपुरी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत में अश्लीलता परोसने वाले लोगों का बहिष्कार दर्शक को करना होगा, क्योंकि इसका प्रभाव सीधे आने वाली पीढ़ी व नौनिहालों पर पड़ रहा है।

loksabha election banner

रोडवेज स्थित बैंक्वेट हाल में राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के तत्वाधान में भोजपुरी फिल्म एवं लोक संगीत से भोजपुरी वासियों का सरोकार विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मॉरीशस से आए प्रोफेसर ने उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह ने कहा कि दरअसल समस्या कहीं और है। हम भारतीय ही अपनी भाषा को अंग्रेजी मानसिकता के नाते कई प्रकार के नाटक करते रहते हैं। हमेशा हम हिदी को राष्ट्रभाषा के काल्पनिक पचड़े में उलझाकर रखना चाहते हैं, जबकि राष्ट्रभाषा ही राजभाषा के पद पर आसीन होती है। संचालन करते हुए सचिव निदेशक अरविद चित्रांश ने कहा कि पूर्वांचल की पहचान भोजपुरी लोक कला सिर्फ बाजारवाद नहीं है, यह हमारी मातृभाषा है।

संस्थान के अध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव ने मॉरीशस से आए विश्व हिदी सचिवालय के जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्र और उनकी धर्मपत्नी डा. गायत्री मिश्रा को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम को हिदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. शशि भूषण प्रशांत, डा. द्विजराम यादव, हीरालाल शर्मा, अमरनाथ राय, डा. बशर आजमी ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य दुर्गा प्रसाद अस्थाना, डा. निर्मल श्रीवास्तव, नित्यानंद मिश्रा, एसके सत्येन, विभव श्रीवास्तव, निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, बजरंग त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.