डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस के साथ छह गिरफ्तार
जागरण संवाददाता मुहम्मपुर (आजमगढ़) गंभीरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को भोर में गौरी
जागरण संवाददाता, मुहम्मपुर (आजमगढ़) : गंभीरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को भोर में गौरी गांव में छापा मारकर डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस, तमंचा, बाइक व पिकअप बरामद किया। पुलिस ने मांस तस्करी में लिप्त तीन महिलाएं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य मांस तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
गंभीरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया ने मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर बांक बहादुर सिंह के साथ गौरी गांव निवासी शमशाद के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने पिकअप पर लदे व घर के अंदर रखे डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस, तमंचा, कारतूस, बरामद कर बाइक व पिकअप को थाने में सीज कर दिया। मांस तस्करी में लिप्त तीन महिलाएं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में जुम्म्न, अब्दुल्ला, मुशर्रफ, साईमा बानों, शबनम शामिल हैं। फरार तीन मांस तस्करों में महबूब, फैसल, व छोटू शामिल हैं।