Move to Jagran APP

दूसरों की भलाई के लिए होता है संतों का जन्म : सतीश महराज

जागरण संवाददाता सरायमीर (आजमगढ़) जय गुरुदेव आश्रम खानपुर सरायमीर में आयोजित सत्संग में

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:19 PM (IST)
दूसरों की भलाई के लिए होता है संतों का जन्म : सतीश महराज
दूसरों की भलाई के लिए होता है संतों का जन्म : सतीश महराज

जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़): जय गुरुदेव आश्रम खानपुर, सरायमीर में आयोजित सत्संग में संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महराज ने कहा कि तीज-त्योहार समाज को जोड़ने के लिए बनाए गए हैं। संत- महात्माओं का जन्म दूसरों की भलाई के लिए होता है और वे आपसी प्रेमभाव का संदेश देते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज कई लोग इंसानियत, मानवता को भूलकर अनैतिक कामों में लग जाते हैं जिससे सुख-शांति चली जाती है। अगर इंसान संतों की बात मानकर धर्म के रास्ते पर चलता रहे तो जीवन में कभी परेशानी नहीं आएगी। लेकिन आज इंसान भौतिक सुखों के चक्कर में अच्छी बातों को भूल रहा है। यही दुख का कारण बनता है। गुरु महाराज ने बहुत पहले इन बातों को बता दिया है। संतों की एक भी बात झूठ होने वाली नहीं है। बताया कि जब तक लोग शाकाहार नहीं अपनाएंगे तब तक मुसीबत खत्म होने वाली नहीं है। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष रामचरण यादव, सकलदीप पाल, डा. जेपी यादव, कमला मौर्य, संतोष प्रधान, बाबू रामहित सिंह, ठाकुर प्रसाद, रामवचन चौधरी, भाने मौर्य आदि उपस्थित रहे।

यज्ञ कुंड का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव के रटेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय वैष्णो महायज्ञ के पांचवें दिन भी यज्ञ कुंड का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। मंदिर के पीठाधेश्वर महंत बाबा सूरदास जी महराज के नेतृत्व चल रहे यज्ञ में पहुंचे लोगों ने मंदिर की परिक्रमा कर मन्नत मांगी।

उसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। यज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को होगी और उसके दूसरे दिन गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञाधीश शास्त्री गौरव प्रभात दीक्षित, यज्ञाचार्य सूरज तिवारी व राहुल चतुर्वेदी, कथा व्यास धीरज पाठक आदि ब्राह्मणों ने सभी के मंगल की कामना की। यज्ञकर्ता बाबा बसंत गिरी, चंदन भारती नागा बाबा, शंभू भारती यज्ञस्थल पर धूनी रमा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.