टूट गया रिक्शा ट्राली तो छोड़ दिया लावारिस
जागरण संवाददाता आजमगढ़ सरकारी उपकरणों का हाल बेहाल है। नगर पालिका परिसर में खड
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सरकारी उपकरणों का हाल बेहाल है। नगर पालिका परिसर में खड़े कई वाहन जंग खा रहे हैं वहीं जो उपकरण जहां खराब होता है वहीं लावारिस छोड़ दिया जाता है। कुछ इसी तरह की स्थिति पुरानी सब्जीमंडी के पास दिखती है। यहां टूटने के बाद रिक्शा ट्राली को लावारिस छोड़ दिया गया।
शहर की गलियों से कूड़ा उठान के लिए हाथ ठेला व रिक्शा ट्राली का प्रयोग किया जाता है। इससे कूड़ा सड़क के निर्धारित स्थान पर गिराया जाता है जहां से ट्रैक्टर ट्राली से डपिग ग्राउंड तक जाता है। कई महीने पहले पुरानी सब्जी मंडी पहुंचने पर रिक्शा ट्राली टूट गया तो चालक ने सड़क किनारे छोड़ दिया। तबसे इसे हटाने या मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी गई। दूसरी ओर इससे संबंधित विभाग के लोग भी इस ओर से अपनी आंखें मूंदे हुए हैं।
दिव्यांग बच्चों की ऊर्जा और गुणों के बारे में दी जानकारी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भारतीय चौहान समिति द्वारा संचालित डीएड कालेज एवं दिव्यांग विद्यालय के प्रांगण में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शत्रुग्घ चौहान ने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए गए कार्याें के बारे में जानकारी दी। कोआर्डिनेटर डा. निर्मला चौहान ने दिव्यांगता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक मुरली श्याम श्याम मोहन ने दिव्यांग बच्चों के अंदर की ऊर्जा और गुणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज चौहान, रामहरी, सीमा चौहान, प्रीति विश्वकर्मा, शीला देवी, शकुंतला इत्यादि मौजूद रहे। आगंतुकों का आभार एवं संचालन विभोर कृष्णा ने किया।