प्रतिबंधित मांस, खाल व मवेशी बरामद, एक गिरफ्तार
बिलरियागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की दोपहर को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 किलो प्रतिबंधित मांस मवेशी
जागरण संवाददाता, बिलरियागंज (आजमगढ़) : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 किलो प्रतिबंधित मांस, मवेशी का खाल व एक मवेशी बरामद किया, जबकि गिरफ्तार पशु तस्कर के दो अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
बिलरियागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव सोमवार की दोपहर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के दौरान जैगहा बाजार के जयराजपुर तिराहा के समीप से वांछित चल रहे एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्कर के पास से 43 किलो सात सौ ग्राम प्रतिबंधित मवेशी का मांस, एक खाल, एक मवेशी व चापड़ बरामद किया। गिरफ्तार पशु तस्कर अजमैन पुत्र जुम्मन कुरैशी ग्राम जयराजपुर थाना बिलरियागंज का निवासी है। बिलरियागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया पशु तस्कर पशु तस्करी गैंग का प्रमुख सदस्य है। उसके खिलाफ पूर्व में भी बिलरियागंज थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।