Move to Jagran APP

समाजसेवा संग भ्रष्टाचार पर वार का संकल्प

आजमगढ़ भारत रक्षा दल के अपने 25वें स्थापना दिवस पर समाज की सेवा के साथ भ्रष्टाचार पर वार करने का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:40 PM (IST)
समाजसेवा संग भ्रष्टाचार पर वार का संकल्प
समाजसेवा संग भ्रष्टाचार पर वार का संकल्प

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भारत रक्षा दल के अपने 25वें स्थापना दिवस पर समाज की सेवा के साथ भ्रष्टाचार पर वार करने का संकल्प दोहराया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन और शहर के बुद्धिजीवियों के बीच संगठन ने एलान किया कि समाज हमारा है इसलिए उसकी सेवा हमारा फर्ज है, साथ भ्रष्टाचारियों से समाज को बचाना भी जिम्मेदारी है।

loksabha election banner

नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कहा कि भारत रक्षा दल का हर कार्य समाज हित में होता है।कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो मिसाल पेश की वह अतुलनीय है। भरोसा दिलाया कि संगठन को जहां भी जरूरत होगी, वहां हम साथ रहेंगे। पूर्व जज तहसीलदार सिंह ने कहा कि भारत रक्षा दल का अब एक न्यायिक फोरम बनेगा, जो परेशान लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए वकीलों और पूर्व न्यायिक अधिकारियों का एक पैनल बनाकर हम कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में संगठन के उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने संगठन के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। लावारिस मृतकों का दाह संस्कार करने वाली टीम को सम्मान पत्र और मनोज अस्थाना की तरफ से इंदौर शहर घुमाने की घोषणा की गई। पूरी व्यवस्था नगर टीम के पदाधिकारियों ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.