Move to Jagran APP

गांव-गांव पौधारोपण संग लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जागरण संवाददाता आजमगढ़ वन महोत्सव पर गांव-गांव गली-गली पौधारोपण के साथ लोगों ने उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा के साथ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन व डा. नितिन सिंह ने सहयोग किया। अजमतगढ़ ब्लाक के 103 ग्राम सभाओं में 103012 पौधों का रोपण बीडीओ कर देखरेख में लगाया गया। देवगांव

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:14 PM (IST)
गांव-गांव पौधारोपण संग लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गांव-गांव पौधारोपण संग लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : वन महोत्सव पर गांव-गांव, गली-गली पौधारोपण के साथ लोगों ने उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। चक्रपानपुर : राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा के साथ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. नियाज हसन व डा. नितिन सिंह ने सहयोग किया।

loksabha election banner

अजमतगढ़ : ब्लाक के 103 ग्राम सभाओं में 1,03,012 पौधों का रोपण बीडीओ कर देखरेख में लगाया गया। देवगांव : क्षेत्र के बालडीह में शिव मंदिर, सुप्पा पोखरी, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य जगहों पर एडीओ वीरेंद्र प्रताप, सचिव अजय कुमार व प्रधान राधेश्याम सरोज ने 700 पौधे रोपित किए। माहुल : नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में चेयरमैन बदरे आलम के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। आम, अमरूद, आंवला आदि के लगभग 900 पौधे लगाए गए। ईओ दिनेश चंद्र आर्या ने भी 50 पौधे लगाए। सरायमीर : पब्लिक ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज खानकाह में प्रबंधक शेख अब्दुल्लाह व प्राचार्य डीआर पांडेय ने सैकड़ों पौधे लगाए। संजरपुर : जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार उर्फ बबलू यादव ने भरौली गांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय द्वारा सैकड़ों पौधे रोपित किए गए। जहानागंज : थाना परिसर में इंस्पेक्टर ज्ञानू प्रिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश पटेल, विकास पांडेय व प्रवीण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने 150 पौधे रोपित किए। मेंहनगर : उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह व तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के एक दर्जन पौधे लगाए। विकास खंड के 83 ग्राम पंचायतों में में 88,857 पौधे लगे। फूलपुर : नगर पंचायत में जगह-जगह अधिशासी अधिकारी डा. संपूर्णानंद तिवारी ने 1158 पौधे रोपित किए गए। अहरौला : क्षेत्र में 50 से ज्यादा मनरेगा मजदूरों ने एक साथ तमसा नदी बांध के किनारे किनारे 800 पौधों को लगाया। गांव में ही तैयार 20 फीट का पीपल भी बांध किनारे लगाया गया। अमिलो : सठियांव ब्लाक के सभी गांवों में कुल 98,247 पौधे रोपित किए गए। समेंदा गांव में ब्लाक प्रमुख पति संदीप कुमार यादव व बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने पौधारोपण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.