बारिश संग कहर बरपा रही बिजली, पब्लिक बेहाल
आजमगढ़ बारिश के साथ ही बिजली भी कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था शहर में छिन्न-भिन्न हो गई है। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहा। दो दिन से कब बिजली आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चल पा रहा है। इसकी वजह से शहर के लोग जहां अंधेरे में डूबे रहे वहीं पानी को लेकर कई इलाकों में लोग पूरी तरह से बिलबिला उठे। इंडिया मार्क टू हैंडपंप पर लोगों की लाइन लगी रही। बुधवार व गुरुवर की रात भी कई मोहल्ले में बिजली गायब रही।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बारिश के साथ ही बिजली भी कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था शहर में छिन्न-भिन्न हो गई है। शुक्रवार को भी यह क्रम जारी रहा। दो दिन से कब बिजली आई और कब चली गई, किसी को पता नहीं चल पा रहा है। इसकी वजह से शहर के लोग जहां अंधेरे में डूबे रहे वहीं पानी को लेकर कई इलाकों में लोग पूरी तरह से बिलबिला उठे। इंडिया मार्क टू हैंडपंप पर लोगों की लाइन लगी रही। बुधवार व गुरुवार की रात भी कई मोहल्ले में बिजली गायब रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार की रात भीषण बारिश की वजह से कई इलाकों में जहां जलजमाव हो गया वहीं पेड़ भी धराशायी हो गए। कई जगहों पर खंभे भी आंधी की वजह से टूट गए। शहर में लगातार बारिश की वजह से दोपहर में कई जगह पेड़ विद्युत तार पर गिर गए। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रैदोपुर, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, मड़या, सिधारी सहित दर्जनों मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। डेढ़ बजे से बिजली पानी को लेकर खींचतान मची हुई थी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने सारे काम रूके हुए थे। कुल मिलाकर विद्युत व्यवस्था से पूरी तरह से लोग आजिज आ गए है। शुक्रवार को भी बिजली का यही हाल रहा। बिजली कट रही थी और फिर आ रही थी। यह प्रकम दिनभर चलता रहा। दोपहर में पूरी तरह से आपूर्ति ठप रही। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अरविद सिंह ने बताया कि कई जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गए हैं। इसकी वजह से आपूर्ति ठप है। विभाग के कर्मचारी इसे ठीक करने में लगे हुए हैं। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।