पुलिस कर्मियों ने किया रूटमार्च
जागरण संवाददाता अतरौलिया (आजमगढ़) त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को पुलिस के जवानों ने क्षे
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को पुलिस के जवानों ने क्षेत्र में जगह-जगह रूट मार्च किया। साथ ही लोगों को शांति व सौहार्द का संदेश दिया। नगर पंचायत समेत विभिन्न जगहों पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में जवानों ने रूट मार्च किया। दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात, दीपावली, छठपूजा व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जगह-जगह प्रतिमा स्थापना, धार्मिक पूजा, मेला, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली, जुलूस, विसर्जन जैसी गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसमें भारी जनसमूह एकत्रित होने से कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के ²ष्टिगत रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च नगर के केसरी चौक पर समाप्त हुआ। इससे लोगों के अंदर शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे तथा आपसी भाईचारे के साथ लोग त्योहार मनाएं। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ लोग त्योहार मनाएं। इसमें अवनीश सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, विनय, शेषनाथ पांडेय आदि रहे।