लूटी गई रायफल बरामद करने में पुलिस असफल
जासं मेहनाजपुर (आजमगढ़) : मेहनाजपुर क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के एक जवान की लूटी गई लाइसें
जासं मेहनाजपुर (आजमगढ़) : मेहनाजपुर क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के एक जवान की लूटी गई लाइसेंसी रायफल को तीसरे दिन भी पुलिस बरामद करने में असफल रही। तीन दिन बाद पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव निवासी राजेश ¨सह पुत्र स्व. विभूति नारायण ¨सह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ में हेड कांस्टेबिल के पद पर कार्यरत हैं। वे कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए हुए हैं। शुक्रवार की देर शाम को वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनकी लाइसेंसी रायफल लूट कर भाग गए थे। पीड़ित ने इस लूट की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। वहीं पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर लूटी गई रायफल को भी अभी तक बरामद करने में असफल रही। मेहनाजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि पीड़ित जवान ने रविवार को इस मामले में तहरीर दी है। उसके तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बहुत जल्द ही लूटी गई रायफल को बरामद कर लिए जाने का दावा किया है।