ग्रीन दीपावली मनाने का छात्र-छात्राओं लिए संकल्प
जागरण संवाददाता आजमगढ़ हम संकल्प लेते हैं कि इस बार ग्रीन दीपावली मनाएंगे। आतिशबाजी व पट
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 06:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: हम संकल्प लेते हैं कि इस बार ग्रीन दीपावली मनाएंगे। आतिशबाजी व पटाखों से दूरी बनाएंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में यह शपथ डीआइजी सुभाष चंद दुबे ने कोटवा सर्किट हाउस परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं को दिलाया।
चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल बेलइसा, महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल सिधारी, राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर, महर्षि दत्तात्रेय पब्लिक स्कूल गौसपुर निजामाबाद, प्रतिभा निकेतन स्कूल अतलस पोखरा, भारत भारतीय स्कूल बदरका, जय मां वैष्णों चिल्ड्रेन कालेज कोलघाट के छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके शिक्षकों ने भी ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें