Move to Jagran APP

व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में शनिवार की भोर में हम

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 05:15 PM (IST)
व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर
व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव में शनिवार की भोर में हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली से घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल व्यक्ति के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

अशरफपुर गांव निवासी बकार व शाहनवाज पक्ष के बीच काफी दिनों से आपसी रंजिश चल रही है। डेढ़ माह पूर्व शाहनवाज के मछली पालन के पोखरे में टायर मिला था। टायर मिलने पर शाहनवाज को आशंका थी कि उसके पोखरे से चोरी से मछली मारी जा रही है। इसी बात को शाहनवाज व दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। एक पखवारा पूर्व शाहनवाज के पोखरे में किसी ने कूड़ा फेंक दिया था तो फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा था। 45 वर्षीय बकार पुत्र गयासुद्दीन का दो पोखरा है। एक पोखरे में छोटी मछलियों की नर्सरी डाल रखी है। जबकि दूसरे पोखरे में बड़ी मछली पाले है। शनिवार की भोर में लगभग पांच बजे छोटी मछलियों को निकाल कर पास के दूसरे पोखरे में डालने के लिए जाल लेकर गया था। जाल के फटा होने पर उसे फैला कर सिलाई कर रहा था। बकार का कहना है कि उसी दौरान कब्रिस्तान की ओर से चार की संख्या में आए हमलावरों ने लक्ष्य कर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली लगने से बकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों द्वारा रेफर कर दिए जाने पर उसे सिधारी स्थित विद्या अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के संबंध में घायल व्यक्ति के भाई अयाज ने गांव के ही निवासी शाहनवाज, सरफराज पुत्रगण सेराज, सलीम पुत्र अंसार व जावेद पुत्र मोबिन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.