Move to Jagran APP

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने

आजमगढ़ जिले में सुबह से ही आजादी के महापर्व जैसा माहौल दिखा। जगह-जगह प

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 05:29 PM (IST)
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में गूंजे देशभक्ति के तराने

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिले में सुबह से ही आजादी के महापर्व जैसा माहौल दिखा। जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली गई और देश भक्ति के तराने गूंजने लगे। आजादी के दीवानों को याद करने के साथ उनके परिवार से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। अजमतगढ़ में वीर कुंवर सिंह व उनकी सेना को शरण देने वाले भाइयों गोगा साव व भीखी साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने नमन किया।

loksabha election banner

मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित किया गया। यहां सुबह 8.30 बजे प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने रवाना किया। प्रभातफेरी राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीएवी कालेज, काली चौरा, बड़ादेव मंदिर, कोतवाली होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पहुंची। राष्ट्रगान के बाद हुनर संस्थान द्वारा देशभक्ति गीत, देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त, डीआइजी, डीएम व एसपी आदि अधिकारी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पहले मुख्यमंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।

लालगंज विकासखंड परिसर सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदारनाथ दीक्षित के पुत्र सतीश चंद्र दीक्षित को बीडीओ राजीव शर्मा ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मोहम्मदपुर में इंटर कालेज के छात्रों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में बीडीओ ओर बीईओ भी शामिल हुए।

मेंहनगर कस्बे के रोडवेज परिसर से एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, नगर पंचायत चेयरमैन अशोक चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, ईओ विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी विभिन्न वार्डों से होते हुए लखरांव पोखरे के हनुमान मंदिर पहुंची जहां राष्ट्रगीत हुआ।

अजमतगढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका चंदा सिंह एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकालने के बाद स्वतंत्रता सेनानी गोगा साव व भीखी साव की प्रतिमा माल्यार्पण किया गया।

अजमतगढ़ प्रथम व अजमतगढ़ द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं व शिक्षक मौजूद थे। बिलरियागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को चौरी चौरा कांड के बारे में एडीओ पंचायत ने जानकारी दी। ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख रमेश यादव ने क्षेत्र के चार स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवार को सम्मानित किया। उधर शाम को भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.