Move to Jagran APP

क्रय केंद्र से धान चोरी, अन्नदाता परेशान

जागरण संवाददातापवई (आजमगढ़) थाना क्षेत्र के पवई क्रय केंद्र से दो ट्राली पर लदी धान की बोि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:01 PM (IST)
क्रय केंद्र से धान चोरी, अन्नदाता परेशान
क्रय केंद्र से धान चोरी, अन्नदाता परेशान

जागरण संवाददाता,पवई (आजमगढ़): थाना क्षेत्र के पवई क्रय केंद्र से दो ट्राली पर लदी धान की बोरियां शुक्रवार की रात चोर उठा ले गए। इस तरह की नई घटना से अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ गई हैं। बस्ती चकगुलरा निवासी प्रमोद कुमार व रंजय सिंह क्रय केंद्र पर ट्राली पर धान की बोरियां रखकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं।

loksabha election banner

सुबह जब वह अपने धान की तौल कराने क्रय केंद्र पर पहुंचे तो ट्राली की रस्सी खुली पड़ी थी। इसमें प्रमोद की ट्राली से 85 व रंजय की ट्राली से 90 बोरी धान गायब था। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। किसानों ने कहा कि ठंड की रात में ट्राली लदे धान की बोरियों की निगरानी काफी कठिन हो गई है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.