Move to Jagran APP

जयप्रकाश नारायण ही सदी के असली महानायक

जासं जहानागंज (आजमगढ़) राष्ट्रीय सोच के साथ समरसता के साथ समाजवाद के प्रणेता जयप्रकाश नारायण को उनके कार्यों ने लोकनायक का दर्जा दिलाया। सामाजिक व राजनीतिक जीवन से भ्रष्टाचार की समाप्ति और देश में ईमान के शासन की स्थापना ही जयप्रकाश नरायण को वास्तविक श्रद्धाजंलि है। इस तरह के विचार शुक्रवार को जहानागंज स्थित चंद्रशेखर ट्रस्ट परिसर में आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने दिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 10:01 PM (IST)
जयप्रकाश नारायण ही सदी के असली महानायक
जयप्रकाश नारायण ही सदी के असली महानायक

जासं, जहानागंज (आजमगढ़) : राष्ट्रीय सोच और समरसता के साथ समाजवाद के प्रणेता जयप्रकाश नारायण को उनके कार्यों ने लोकनायक का दर्जा दिलाया। सामाजिक व राजनीतिक जीवन से भ्रष्टाचार की समाप्ति और देश में ईमान के शासन की स्थापना ही जयप्रकाश नरायण को वास्तविक श्रद्धाजंलि है। यह विचार शुक्रवार को जहानागंज स्थित चंद्रशेखर ट्रस्ट परिसर में आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने व्यक्त किया।

loksabha election banner

श्री सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जीवन पर्यंत राष्ट्र निर्माण की दिशा में संघर्ष करते रहे। उन्होंने 1942 में आजादी की जंग लड़ने के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल तक की यात्रा की। वर्ष 1974 में भ्रष्टाचार विरोधी छात्र युवा आंदोलन के भी महानायक थे। श्री सिंह ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने को ²ढ़ प्रतिज्ञ है। अपने को कानून से ऊपर समझने वाले जेल में हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का दायित्व है कि वह मोदी और योगी के नेतृत्व में चल रहे इस भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को मजबूती देने के लिए भाजपा का साथ दे। यही वर्तमान में सदी के असली महानायक जेपी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर अशोक पांडेय, रमेश कन्नौजिया, अरविद सिंह, उदयशंकर चौरसिया, लालबहादुर सिंह व लालू विक्रांत सिंह सहित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.