Move to Jagran APP

वलीदपुर कांड में एक और महिला की मौत

आजमगढ़ मऊ जनपद के वलीदपुर कांड में बुधवार को •िाला अस्पताल में उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। इस प्रकार मृतकों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है। अभी भी पांच का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:22 PM (IST)
वलीदपुर कांड में एक और महिला की मौत
वलीदपुर कांड में एक और महिला की मौत

जासं, आजमगढ़ : मऊ जनपद के वलीदपुर कांड में बुधवार को •िाला अस्पताल में उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है। अभी भी पांच का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

loksabha election banner

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर गांव में 14 अक्टूबर की सुबह गैस सिलिंडर विस्फोट में तेरह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसमें से नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें से एक घायल की मौत हो गई थी तथा एक को रेफर कर दिया गया था। सात का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को हालत गंभीर होने पर एक और महिला को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान सावित्री (42) पत्नी स्व. कतवारू निवासी वलीदपुर मोहम्दाबाद की मौत हो गई। मृतक के तीन लड़का व पांच लड़की हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.