शेखूपुर पुलिया के पास गांजा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता बिलरियागंज (आजमगढ़) बिलरियागंज थाने के पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ
जागरण संवाददाता, बिलरियागंज (आजमगढ़): बिलरियागंज थाने के पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षण ओमप्रकाश यादव गुरुवार की सुबह फोर्स के साथ जैगहा तिराहे पर चेकिग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बनकट की तरफ से जैगहा पैदल आ रहा है, जिसके पास एक सफेद झोले में गांजा हैं। यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना पर विश्वास करके पुलिस जैगहा बाजार से शेखूपुर पुलिया के पास पहुंचकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगी। तब तक क्षेत्राधिकारी सगड़ी भी पहुृुंच गए। पुलिस ने बनकट की तरफ से पैदल आ रहे व्यक्ति को शेखूपुर पुलिया से करीब 20 कदम की दूरी से पहले ही हिरासत में ले लिए। नाम पता पूछते हुए तलाशी लेने पर उसने अपना नाम नियाजुद्दीन उर्फ मोटू ग्राम खानकाह थाना बिलरियागंज बताया। उसके पास से प्लास्टिक के सफेद झोले में रखा एक किलो, 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।